आज पण्डित राजन महिला डिग्री कालेज में 26 जनवरी का महापर्व धूमधाम से मनाया गया और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
सर्व मा सरस्वती और माँ भारती के चित्र पर माल्यापर्ण कर मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा चतुर्वेदी ने झंडा रोहण किया
बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री मती शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि भारत को आजाद कराने में हमारे देश के कितने सपूतो को अपने प्राणों की बाजी लगानी पड़ी तब जाकर भारत आजाद हो पाया है हमे इस भारत को सजो के रखना है भारत पुनः सोने की चिड़िया बने इसके लिए हमे सामाजिक आर्थिक और मानसिक रूप से बच्चों को देश के प्रति जागरूक करना होगा गणतंत्र दिवस पर आप सभी ये संकल्प ले को भारत के सच्चे और अच्छे नागरिक बन भारत के तरक्की में अपना महत्त्वपूर्ण फर्ज निभाएंगे तभी भारत पुनः बिश्व गुरु बन पाएगा
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्वांचल राज्य हिन्दू महासभा रा के संस्थापक अध्यक्ष अभय देव शुक्ल ने कहा कि आजादी ऐसे नही मिली भगत सिंह चन्द्रशेखर आजाद मंगल पांडेय के खोने के बाद पाई है इस भारत के प्रत्येक नागरिको पर इन बलदानियो का कर्ज है इसे याद रखना होगा और भारत का मान दुनिया मे कम ना होने पाए देश की सरकारों और देश की जनता को ख्याल रखना होगा हम आपस मे अपने अपने समाज का उत्थान करें ठीक है लेकिन जब बात देश की आये सब छोड़ कर हिंदुस्तानी बनना ही होगा नही तो देश कभी आप को माफ नही करेगा उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दिया
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव पांडेय ने सभी आये हुए अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि हर हिंदुस्तान के नागरिक का पहला धर्म राष्ट्र धर्म है
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा बिनोद चौबे प्रमोद तिवारी डाक्टर रुख्सार फातिमा स्नेह लता मिश्रा निवेदिता मिश्रा बबिता श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे