बस्ती, 23 जनवरी। आजादी के महानायक नेताजी सुबाष चन्द्र बोस को मित्र संघ ने उनकी जयंती के अवसर पर याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के आवाह्न एवं जिला संयोजक अवधेश मिश्र के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुबह फौव्वारा तिराहा स्थित सुबाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरिकत करने के उपरान्त गोष्ठी और ‘नेताजी राष्ट्रवाद व नरेन्द्र मोदी‘ नाम पुस्तक का विमोचन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि ‘‘मुझे धन से वितृष्णा है, क्योंकि धन सभी बुराइयों की जड़ है‘‘ नेताजी के इस वाक्य को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होने विमोचन के उपरान्त पुस्तक की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। मित्र संघ की संस्थापक श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के अदम्य साहस की कहानियां सदियों तक युवाओं में जोश भरती रहेगी।
उनके बताये मार्ग पर चलकर भारत को विश्व मंच पर सबसे आगे किया जा सकता है। कार्यक्रम को संघ के मण्डल संयोजक मोनी श्रीवास्तव, राय अंकुरम श्रीवास्तव, पिंकू श्रीवास्तव, मान सिंह, यशकान्त सिंह, अज्जू हिन्दुस्थानी, रविन्द्र गौतम, विजय द्विवेदी, मुन्ना शुक्ल, वृद्धाश्रम के प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, कृष्ण मोहन, सर्वेश मिश्र आदि ने सम्बोधित कर नेताजी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
देश नेता जी का हमेशा ऋणी रहेगा -अवधेश मिश्रा
नेताजी को राष्ट्र पिता की उपाधि की मांग
January 23, 2020 • अभयदेव शुक्ल